हैदराबाद के लिए अब 180 की जगह 222 यात्री भर सकेंगे उड़ान
पवन गुप्ता
गोरखपुर,विमान कंपनी इंडिगो ने अपनी सेवाओं में विस्तार करते हुए एयरबस नियो एयरक्राफ्ट सेवा बुधवार से शुरू की है। इसमें 180 की बजाए 222 यात्री उड़ान भर सकेंगे। साथ ही इसमें कई अन्य सुविधाएं भी हैं। अभी तक हैदराबाद के लिए इंडिगो जिस एयरबस का संचालन कर रहा था उसकी क्षमता 180 सीट की ही थी।बुधवार को हैदराबाद से इस एयरबस के पहले आगमन पर कैप्टन समेत सभी क्रू मेंबर का गोरखपुर एयरपोर्ट के डायरेक्टर प्रभाकर वाजपेयी, मुख्य सुरक्षा अधिकारी विजय कौशल समेत एयरपोर्ट के अन्य अफसरों-कर्मचारियों ने रन-वे पर स्वागत किया। केक काटकर इस नई सेवा के शुरू होने की खुशी मनाई।इस अवसर पर एयरपोर्ट निदेशक ने कहा कि अधिक यात्री क्षमता वाले इस जहाज की सेवा शुरू होने से यात्रियों को काफी राहत मिलेगी। दरअसल लॉकडाउन के बीच विमान सेवा शुरू होने के बाद से ही हैदराबाद के यात्रियों की संख्या काफी बढ़ गई है। हैदराबाद के लिए उड़ान भरने वाला इंडिगो का विमान प्रायः फुल रहता है। सीट न मिलने पर कई यात्री वाया दिल्ली सफर करने को मजबूर होते हैं।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें