अल्पसंख्यकों के दम पर कांग्रेस 2022 में बनायेगी सरकार
लखनऊ,15 दिसम्बर (वार्ता) उत्तर प्रदेश कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग की राज्य कार्यकारिणी बैठक में दावा किया गया कि अल्पसंख्यकों के समर्थन से 2022 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस सरकार बनाने में सफल होगी।
पार्टी के प्रदेश मुख्यालय में मंगलवार को आयोजित बैठक में वक्ताओं ने कहा कि मुसलमानों को प्रियंका गांधी के रूप में अपना नेता मिल गया है। अल्पसंख्यकों के समर्थन से 2020 में कांग्रेस की सरकार बनेगी। पूर्व मंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने पदअधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा प्रदेश में विघटनकारी शाक्तयों से मुकाबला करने के लिए अपने संगठन को ग्राम सभा तक जल्द से जल्द पहुंचना जरूरी है। उसके साथ काँग्रेस के बड़े नेताओं को आम कार्यकर्ता तक पहुंच कर जनता से जुड़े मुद्दों को सड़क पर उनके साथ मिलकर लड़ना है।पूर्व सांसद श्री जफर अली नकवी ने कहा जब तक अल्पसंख्यक समाज कांग्रेस से जुड़ा था, तब तक विघटनकरी शक्तियों की दो सीटें आती थीं। अल्पसंख्यकों के लिए कांग्रेस ने पांच राज्यों में मुख्यमंत्री दिए लेकिन आज हमको विधायक, सांसद बनना भी मुश्किल हो गया है।
कांग्रेस प्रदेश महासचिव बदरुद्दीन कुरैशी ने कहा कि काँग्रेस ने संविधान में बराबरी का हक सबको दिया यही देश की शक्ति है। कांग्रेस विधानमंडल दल की नेता आराधना मिश्रा मोना ने कहा कि सभी को एक योद्धा बनकर पार्टी का काम करना है और प्रियंका गांधी के नेतृत्व में 2022 में सरकार बनानी है।
पार्टी सचिव और उत्तर प्रदेश के प्रभारी सचिव जुबेर खान ने कहा संगठन सृजन तेजी के साथ अपना काम कर रहा है अल्पसंख्यक विभाग को भी संगठन 25 दिसंबर तक बनाना है। 18 जनवरी को अब्दुल कयूम अंसारी की पुण्यतिथि को बुनकर दिवस के तौर पर पूरे प्रदेश में मनाना है उनके किये कार्यो को बुनकरों तक पहुंचाना है।
प्रदीप
वार्ता
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें