घने कोहरे के चलते हाईवे पर भिड़े 22 ट्रक, एक की मौत, 16 घायल

पवन गुप्ता 

प्रयागराज : उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में जीटी रोड एन एच-2 पर कोहरे की धुंध से 22 ट्रक एक दूसरे से टकरा गए। हादसे में एक ट्रक चालक की मौत हो गई। अन्य ट्रकों के 16 चालक खलासी घायल हो गए। हादसा मंगलवार देर रात दो बजे हंडिया कोतवाली अंतर्गत उपरदहा गांव के मध्य हुआ। ट्रकों की जोरदार टक्कर व लोगों की चीख पुकार सुनकर आसपास के गांवों के लोग मदद के लिए दौड़ पड़े। सूचना पर हंडिया इंस्पेक्टर भी हमराहियों संग पहुंच गए। मृत ट्रक चालक का शव कब्जे में ले लिया। घायलों को उपरदहा सीएचसी में भती कराया।

मंगलवार शाम होते ही शुरू हुआ कोहरा आधी रात के बाद विकराल हो गया। हालत यह थे कि सर्च लाइट वाले वाहन भी सड़क पर रेंगते रहे। रात करीब दो बजे हंडिया कोतवाली क्षेत्र के जीटी रोड पर उपरदहा गांव के सामने एक ट्रक पहले डिवाइडर से टकराया तो पीछे से आ रहे 22 ट्रक एक दूसरे से भिड़ गए। ट्रकों के चालक व खलासी शोर मचाने लगे। इस बीच पता चला कि एक ट्रक जो वाराणसी से प्रयागराज आ रहे चालक जुबैद खान उर्फ गुड्डू (30) निवासी करैली प्रयागराज की मौत हो गई। अन्य ट्रकों के चालक व खलासी घायल हुए जिनमें सात की हालत नाजुक है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास