24 घंटे के अंदर वृद्ध महिला के जमीन को कब्जेदारो से कराया सदर तहसीलदार ने मुक्त
पवन गुप्ता
गोरखपुर। सदर तहसीलदार से मंगलवार को वृद्ध महिला सोमारी देवी ने मुलाकात कर अपनी पीड़ा सुनाई थी सदर तहसीलदार डॉक्टर संजीव दीक्षित ने त्वरित कार्रवाई करते हुए लेखपाल व इस्पेक्टर गुलरिया को ग्राम जंगल डुमरी नंबर 2 टोला पोखरी पहुंच कर वृद्ध महिला के जमीन को कब्जा मुक्त करने का निर्देश जारी किया था आज हल्का लेखपाल व गुलरिया पुलिस उपरोक्त गांव पहुंचकर सोमारी देवी पुत्री स्वर्गीय अवधू पत्नी महगू की जमीन में विवादित टंकी /गुमटी को हटाकर प्रार्थनीय के हिस्से की भूमि को कब्जा मुक्त करा कर सराहनीय कार्य किया गया जिसका ग्रामीणों ने भूरी भूरी प्रशंसा करते हुए सदर तहसीलदार लेखपाल व गुलरिया पुलिस की प्रशंसा कर रहे हैं जैसा कि वृद्ध महिला 1977 से परेशान होकर इधर उधर ऑफिस का चक्कर लगा रही थी इत्तेफाक रहा कि सदर तहसीलदार से तहसील सदर परिसर में वृद्ध महिला से मुलाकात हो जाने से समस्याओं का निदान 24 घंटे के अंदर हो गया अगर सदर तहसीलदार से मुलाकात कल नहीं हुआ होता तो वृद्ध महिला को आगे पता नहीं कितने दिनों तक चक्कर लगाना पड़ता।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें