2.62 करोड़ एलईडी बल्ब्स की बदौलत बचाये 1363 करोड़: शर्मा

 लखनऊ 14 दिसंबर (वार्ता) उत्तर प्रदेश के ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा ने सोमवार को दावा किया कि उनकी सरकार ऊर्जा संरक्षण की दिशा में अच्छा काम कर रही है। उजाला योजना के तहत राज्य में अब तक दो करोड़ 62 लाख एलईडी बल्ब बांटे गए हैं। इससे सालाना 3407 मिलियन यूनिट बिजली और 1363 करोड़ रुपये की बचत हो रही है।

श्री शर्मा ने ऊर्जा संरक्षण दिवस पर यूपीनेडा मुख्यालय पर लगाये गए 40 किलोवॉट के रूफटॉप सौर ऊर्जा प्लांट व ऊर्जा संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए यूपी सेव्स एनर्जी वेबसाइट तथा मोबाइल ऐप का लोकार्पण किया। उन्होंने कहा कि पीक आवर्स में मांग 682 मेगावाट घटी है। 2.76 मिलियन टन कार्बन का उत्सर्जन में भी कमी की है। यही नहीं एलईडी स्ट्रीट लाइट, बल्ब, स्टार रेटेड उपकरणों के उयोग से ही अबतक पीक डिमांड में 3413 मेगावाट की कमी दर्ज की गई है। पैट योजना के तहत 25 उद्योगों ने ही अबतक 8066 मिलियन यूनिट बिजली की बचत की है।
उन्होने कहा कि प्रदेश में मौजूदा समय में 12 लाख निजी नलकूप लगे हैं जिन्हें सरकार एनर्जी दक्ष पम्पों से बदलने का काम कर रही हैं। इससे करीब 400 करोड़ यूनिट ऊर्जा की बचत होगी। प्रथम चरण में 9000 पम्प बदलने का काम चल रहा है। वहीं पीएम की कुसुम योजना के तहत अबतक कुल 25975 निजी नलकूपों को सौर पम्पों में बदला गया है। पीएम कुसुम योजना के तहत किसान अनुपजाऊ भूमि पर सोलर 500 किलोवाट से 2 मेगावाट के सोलर प्लांट भी लगा सकेंगे। यही नहीं ऊर्जा खपत को कम करने के लिए हमने 2.82 लाख ऑफग्रिड सोलर स्ट्रीट लाइट्स लगाने का काम भी किया गया है।
ऊर्जा मंत्री ने कहा “ हम अयोध्या, मथुरा, वाराणसी, प्रयागराज और गोरखपुर को क्लीन एवं ग्रीन एनर्जी के तहत मॉडल टाउन बनाने के निर्देश दिए हैं। चरणबद्ध तरीके से 2024 तक इन शहरों को सौर ऊर्जा उत्पादन में दक्ष बनाकर सोलर सिटी के रूप में विकसित करने जा रहे हैं। इन शहरों में घरों की छतों से 669 मेगावाट ऊर्जा का उत्पादन होगा। इसके तहत तय किए गए लक्ष्य के क्रम में केंद्र सरकार द्वारा 859 करोड़ व राज्य सरकार द्वारा 473 करोड़ रुपये का अनुदान भी उपभोक्ताओं को दिया जाएगा।”
प्रदीप
जारी वार्ता

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास