अल्पसंख्यक छात्रों के स्कॉलरशिप की तिथि 31 तक बढ़ी
पवन गुप्ता
केंद्रीय अल्पसंख्यक मंत्रालय द्वारा नेशनल स्कॉलरशिप के लिए आनलाइन आवेदन जमा करने की तिथि 31 दिसम्बर तक बढ़ा दी गयी है। इच्छुक छात्र नेशनल स्कालरशिप पोर्टल पर संचालित छात्रवृत्ति योजनाओं के लिए आनलाइन आवेदन कर सकते हैं। प्रदेश के अल्पसंख्यक कल्याण विभाग से मिली जानकारी के अनुसार वर्ष 2020-21 के लिए 3 छात्रवृत्ति योजनाएं अल्पसंख्यक समुदायों के लिए संचालित की जा रही है। मैट्रिक पूर्व, मैट्रिकोत्तर और मेरिट-सह- साधन आधारित छात्रवृत्ति के तहत छात्र लाभ प्राप्त कर सकते हैं। छात्रों द्वारा नई छात्रवृत्ति (पहली बार आवेदक) तथा नवीनीकरण छात्रवृत्ति (जिसने 2019-20 के दौरान छात्रवृत्ति प्राप्त की) के लिए आनलाइन आवेदन 31 तक प्रस्तुत कर सकते हैं।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें