छह माह से गीडा के 52 फैक्ट्रियों की बकाए में बिजली कटी
पवन गुप्ता
गोरखपुर, लाकडाउन से लेकर कोरोना संक्रमण काल के दौरान बिजली निगम ने गीडा की 52 फैक्ट्रियों के बिजली कनेक्शन 3.75 करोड़ के बकाए में काट दिए। अबतक इन फैक्ट्रियों के संचालकों ने बकाया जमा कर कनेक्शन जोड़वाने के लिए अभियंताओं से सम्पर्क नहीं किया। इस बकाए को लेकर अब अभियंताओं की परेशानी बढ़ गई। कॉरपोरेशन से निर्धारित वसूली लक्ष्य को पूरा करने के लिए अब अभियंता यह पता लगाने में जुटे है कि ये उद्यमी फैक्ट्री चलाएंगे या नहीं। ताकि बकाया वसूली के लिए अगली कार्रवाई शुरू कर सके। हालांकि अभियंताओं का कहना है कि *यदि उद्यमी अपनी फैक्ट्री चलाने के लिए इच्छुक होंगे तो हम बकाए का पार्ट पेमेंट लेकर कनेक्शन जोड़ देंगे।*
दरअसल गोरखपुर औद्योगिक विकास प्राधिकरण (गीडा) में चार सौ से ज्यादा फैक्ट्रियों की स्थापना है। मार्च में कोरोना शुरू होने के पहले इनमें से अधिकांश फैक्ट्रियां संचालित हो रही थी। बिजली निगम ने बकाया वसूली अभियान में 52 फैक्ट्रियों का कनेक्शन काट दिया। इनमें एलएमबी-6 श्रेणी के 44 कनेक्शन व एचवी-2 श्रेणी के 8 कनेक्शन शामिल रहें। उस समय उद्यमियों ने जल्द से जल्द बकाया जमा करने का आश्वासन दिया। लेकिन लाकडाउन में फैक्ट्रियां बंद हो गईं और अधिकांश फैक्ट्रियों में तैयार माल की सेल भी नहीं हो पाई। लाकडाउन व कोरोना संक्रमण काल खत्म होने के बाद अभियंताओं को उम्मीद थी कि उद्यमी बिजली कनेक्शन दोबारा जोडऩे के लिए ग्रामीण वितरण खण्ड द्वितीय कार्यालय में संपर्क करेंगे। काफी समय बीतने के बाद भी एक उद्यमी को छोड़कर अब तक किसी ने भी कनेक्शन जोड़ने के लिए सम्पर्क नहीं किया। इस बकाए को लेकर अभियंताओं की मुश्किल बढ़ रहती जा रही है। वे अब उद्यमियों से सम्पर्क करने की योजना बना रहे है। ताकि यह जानकारी हो सके कि वे फैक्ट्री चलाएंगे या नहीं। इस सम्पर्क के बाद वे बकाए बिल की वसूली के लिए अगली रणनीति बनाएंगे।
*फैक्ट्रियों के जांच का निर्णय*
कई महीने बीतने के बाद भी बिजली कनेक्शन न जुड़वाने पर बिजली निगम के अभियंताओं ने फैक्ट्रियों की जांच का निर्णय लिया है। अभियंताओं का मानना है कि सभी फैक्ट्रियों में एक साथ उत्पादन बंद होना समझ से परे है। इन फैक्ट्रियों में बिजली के लिए कोई न कोई व्यवस्था जरूर की गई होगी। यदि कोई उद्यमी अपने बकाए का पार्ट पेमेंट कराना चाहेगा तो उसे सुविधा दी जाएगी।
छह से आठ माह से कटे कनेक्शन
कनेक्शन की श्रेणी संख्या बकाया
एलएमवी-6 44 3.16 करोड़
एचवी-2 08 .59 करोड़
19 कार्मशियल कनेक्शन भी कटे
एलएमवी-2 श्रेणी 19 78.40 लाख
गीडा की 52 फैक्ट्रियों का कनेक्शन 3.75 करोड़ के बकाये में छह माह से कटे हैं। अब तक किसी भी उद्यमी ने कनेक्शन जोड़वाने या बकाया जमा करने के लिए सम्पर्क नहीं किया। अब अभियंताओं की टीम बनाकर फैक्ट्रियों की जांच कराई जाएगी। फैक्ट्री संचालकों से सम्पर्क कर यह जानने की कोशिश की जाएगी कि वे संस्थान चलाएंगे या नहीं। इसके बाद बकाया वसूली के लिए अगली रणनीति बनाई जाएगी।
*ई. सोमदत्त शर्मा, एक्सईएन, ग्रामीण वितरण खण्ड द्वितीय*
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें