राज्यमंत्री रविंद्र जायसवाल 600 कार्यकर्ताओं के साथ जाएंगे अयोध्या
वाराणसी,19 दिसम्बर (वार्ता) उत्तर प्रदेश के स्टांप न्यायालय शुल्क पंजीयन विभाग के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) विधायक रविंद्र जायसवाल के नेतृत्व में रविवार भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के करीब 600 कार्यकर्ता रविवार को यहां से अयोध्या जाएंगे।
श्री जायसवाल के मीडिया प्रभारी अजय कृष्ण त्रिपाठी ने शनिवार को यहां यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि राज्यमंत्री के विधान सभा क्षेत्र ‘वाराणसी उत्तरी’ के लगभग 600 कार्यकर्ताओं का एक दल सुबह करीब छह बजे 11 बसों से धार्मिक नगरी अयोध्या के प्रस्थान करेगा।उन्होंने बताया श्री जायसवाल ने अयोध्या जाने वाले सभी कार्यकर्ताओं से आग्रह किया है कि वे निर्धारित समय से अपनी सुविधानुसार बसों में अपनी सीट सुरक्षित कर लें।
बीरेंद्र त्यागी
वार्ता
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें