घर पर टीम बुलाकर टेस्ट कराने पर 900 रुपये की फीस के निर्देश दिये गये हैं जो बहुत ही सराहनीय एवं प्रशंसनीय है - सिंघानिया
चेम्बर आफँ कामसॅ के अध्यक्ष संजय सिंघानिया ने कोरोना से बचाव के लिए माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्य नाथ जी ने आज आमजन के हीत में एक अहम फैसला लिया है जिसमे उत्तर प्रदेश में अब निजी अस्पतालों RTPCR टेस्ट 700 रुपये निर्धारित की गयी है वही
घर पर टीम बुलाकर टेस्ट कराने पर 900 रुपये की फीस के निर्देश दिये गये हैं जो बहुत ही सराहनीय एवं प्रशंसनीय है सिंघानिया ने कहा कि इससे पहले निजी अस्पतालों में आमजन से कोरोना जांच के 1600 रुपये लगते थे इस जांच शुल्क को कम करने की मांग हमारी संस्था ने मुख्यमंत्री जी से की गयी थी हमें खुसी है हम सब की न्याय संगत मांगों पर आमजन को कोरोना जांच फीस मे बहुत बडी राहत दी गई है जिसके लिए हमारी संस्था मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्य नाथ जी महाराज को बहुत-बहुत हार्दिक बधाई देती हैं शासन ने मंगलवार को कोरोना जांच की नई दरें निर्धारित कर दीं जो आमजन के हीत में निश्चित रूप से सराहनीय पहल हैं ।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें