स्कार्पियो नहीं मिलने पर दुल्हे ने शादी से किया इनकार

 जौनपुर 01 दिसंबर (वार्ता) उत्तर प्रदेश के जौनपुर में दहेज में स्कार्पियो देने से इनकार करने पर बरात नहीं आने का मामला सामने आया है। जिले के खमपुर गांव में सोमवार की रात दुल्हन सज-धज कर इंतजार करती रही, लेकिन दूल्हा बरात लेकर नहीं पहुंचा।

ऐन वक्त पर दहेज में स्कार्पियो और दस लाख रुपये नकद मांगने का आरोप है। दुल्हन के चाचा की तहरीर पर पुलिस ने दूल्हा व उसके पिता के विरुद्ध दहेज विरोधी अधिनियम के तहत केस दर्ज किया है।
पुलिस के अनुसार जिले में बक्शा थाना क्षेत्र के खमपुर गांव निवासी युवती की शादी नेवढ़िया थाना क्षेत्र के गुतवन गांव निवासी उदयराज के पुत्र रवींद्र यादव से तय थी। पहले मई में शादी होनी थी, लेकिन लॉकडाउन के कारण इसे नवंबर में टाल दिया गया था।
दुल्हन के चाचा के मुताबिक शादी में एक बुलेट बाइक व दो लाख रुपये नकद देना तय हुआ था। इसके बाद परिवार शादी की तैयारियों में जुट गया। सोमवार को शादी की तिथि पर अचानक बुलेट की जगह स्कार्पियो और दो की जगह दस लाख रुपये की मांग की जाने लगी। दुल्हन के परिवारवालों ने मांग पूरी करने में असमर्थता जताई तो दूल्हे ने बरात लाने से इंकार कर दिया।
घंटों मान-मनौवल हुई, मगर बात नहीं बनी। बक्शा के थानाध्यक्ष अजय सिंह के मुताबिक दुल्हन के चाचा की तहरीर पर दूल्हा रवींद्र यादव और पिता उदयराज यादव के विरुद्ध केस दर्ज किया गया है। मामले की जांच की जा रही है1
सं विनोद
वार्ता

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास