योगी सरकार का एक और ऐतिहासिक और मानवतावादी कदम

पवन गुप्ता
लखनऊ, लव जिहाद कानून लाने के बाद योगी सरकार अब बुजुर्ग मां-बाप की सम्पत्ति हड़प कर उन्हे घर से बेदखल कर दर-दर भटकने को मजबूर करने वाले वारिशों (बच्चों) के खिलाफ एक सख्त कानून लाने की तैयारी शुरू कर दी है। इस कानून के लागू हो जाने से बुजुर्ग मां-बाप की सेवा न करने वाले बेटे बेटियों को सम्पत्ति से बेदखल कर दिया जायेगा।

इस सम्बंध में राज्य विधि आयोग ने उत्तर प्रदेश माता-पिता तथा बरिष्ठ नागरिक भरण पोषण एवं कल्याण नियमावली-2014 व 2007 में संसोधन का ड्राफ्ट तैयार कर मंजूरी के लिए शासन को भेज दी है। ऐसी उम्मीद की जा रही है कि कैबिनेट की होने वाली अगली बैठक में इस संशोधित प्रस्ताव को मंजूरी मिल सकती है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास