मायावती ने कहा यूपी में विकास बसपा का ही मॉडल

 


लखनऊ 18 दिसम्बर (वार्ता) बहुजन समाज पार्टी की अध्यक्ष मायावती ने गंगा एक्सप्रेस वे समेत हो रहे विकास के अन्य काम को अपनी पार्टी का विकास मॉडल बताया और कहा कि उनके किये काम पर पहले समाजवादी पार्टी और अब भारतीय जनता पार्टी की सरकार अपनी पीठ थपथपा रही है । उन्होंने उत्तर प्रदेश में विकास का काम रोकने में तत्कालीन केन्द्र की कांग्रेस सरकार को भर आड़े हाथ लिया।सुश्री मायावती ने आज इसे लेकर लगातार तीन ट्वीट किये । उन्होंने कहा कि यूपी में गंगा एक्सप्रेस वे हो या विकास के अन्य प्रोजेक्ट अथवा जेवर में बनने वाला एयरपोर्ट ,पूरे जगजाहिर तौर पर ये सभी बसपा की मेरी सरकार के दौरान ही तैयार किये गये विकास के प्रख्यात मॉडल हैं । जिसे लेकर पहले सपा और भाजपा अपनी पीठ थपथपाती रहती है ।उन्होंने अपने दूसरे ट्वीट में कहा कि अयोध्या,मथुरा,वाराणसी ,कन्नौज सहित यूपी के प्राचीन और प्रमुख शहरों में बुनियादी सुविधा की कई स्कीम तथा इनके रिकार्ड समय में पूरा कराने का काम भी बसपा का विकास मॉडल है ,जो कानून द्वारा कानून के राज में प्राथमिकता में रहा जिसका फायदा सर्व समाज को मिला ।बसपा प्रमुख ने कहा कि इस प्रकार मेरी सरकार के 2012 में जाने के बाद भी यूपी में जो कुछ थोड़ा बहुत विकास संभव हुआ वो बसपा की सोच का ही फल है । मेरी सरकार में यह काम तेजी से होते अगर केंद्र की कांग्रेस सरकार राजनीतिक स्वार्थ के लिये पर्यावरण के नाम पर अड़ंगेबाजी नहीं करती ।


विनोद

वार्ता

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास