मैरेज हाउस में हर्ष फायरिंग मारपीट या जाम की समस्या होने पर संचालक की होगी जिम्मेदारी- सुधीर सिंह

पवन गुप्ता 

गोरखपुर । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जोगिंदर कुमार ने सभी थाना प्रभारियों को निर्देश जारी किया है कि अपने-अपने थाना क्षेत्रों में सभी मैरेज हाउस पर नोटिस चस्पा की जाए कि मैरेज हाउस में हर्ष फायरिंग, मारपीट चोरी या जाम लगने पर मैरेज हाउस के संचालको की जिम्मेदारी होगी। जिसको लेकर शाहपुर थाना प्रभारी सुधीर सिंह ने अपने थाना क्षेत्रों में मैरेज हाउसों पर नोटिस चस्पा कराया। 

शाहपुर थाना प्रभारी सुधीर सिंह ने बताया कि नोटिस चस्पा करने के साथ ही मैरेज हाउस के संचालकों को यह भी बताया गया कि अपने मैरेज हाल में सीसीटीवी कैमरा को लगाएं तथा आयोजन के दौरान भीड़ होने पर रोड पर जाम ना लगने पाये। शस्त्र लाइसेंस का प्रवेश वर्जित रहेगा। इसके साथ ही हर्ष फायरिंग की घटना ना हो। संचालक अपने स्तर से कर्मचारी व वैलेंटियार को नियुक्त करें ।  आयोजन के दौरान हुई मारपीट तथा चोरी जैसी घटना होने पर संचालक की जिम्मेदारी तय होगी।  अगर ऐसी घटना होती है तो उनके खिलाफ विधिक कार्रवाई की जाएगी।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास