गोरखपुर और वाराणसी में होगा एकीकृत मंडलीय कार्यालय का निर्माण

 लखनऊ 13 दिसम्बर,(वार्ता) उत्तर प्रदेश के गोरखपुर और वाराणसी में मण्डल स्तर पर एकीकृत मण्डलीय कार्यालय परिसर का निर्माण किया जाएगा।

इसके लिये गोरखपुर एवं वाराणसी मण्डल में एकीकृत मण्डलीय कार्यालयों के निर्माण के लिये सम्बन्धित प्राधिकरण नोडल एजेंसी नामित किया गया है। साथ ही, विभिन्न प्रकरणों के निस्तारण और निर्णय लेने के लिये मण्डल स्तरीय एवं राज्य स्तरीय समितियां होंगी। यह मण्डलीय कार्यालय पायलेट प्रोजेक्ट के रूप में निर्मित किए जाएंगे।
इस सम्बन्ध में प्रमुख सचिव आवास एवं शहरी नियोजन ने गोरखपुर और वाराणसी मण्डल को आयुक्त को पत्र लिखकर प्राथमिकता के आधार पर कार्यवाही करने के निर्देश दिए हैं। इन कार्यालयों के निर्माण के लिए शीघ्र डीपीआर तैयार कर परियोजना क्रियान्वित किए जाने के भी निर्देश दिए गए हैं।
राज्य सरकार के प्रवक्ता ने रविवार को बताया कि वर्तमान में विभिन्न मण्डलों में स्थित मण्डलायुक्त कार्यालयों पर विभिन्न मण्डलीय कार्यालयों से आना-जाना समय और पैसे की बरबादी है। मण्डलीय कार्यालय विभिन्न स्थान पर संचालित होने के कारण इनके बीच समन्वय भी ठीक से नहीं हो पाता है। साथ ही, मण्डल स्तरीय कार्यालयों में स्थान की आवश्यकता एवं उपलब्धता में असमानता के साथ-साथ नवीन तकनीकी सुविधाओं का भी अभाव है। अधिकांश कार्यालय किराए के भवन में चल रहे हैं अथवा कार्यालय भवनों की स्थिति जीर्ण-शीर्ण है, जिससे कार्यालयी वातावरण भी प्रभावित होता है।
गोरखपुर एवं वाराणसी मण्डल में एकीकृत मण्डलीय कार्यालय परिसर के निर्माण के लिये गोरखपुर विकास प्राधिकरण एवं वाराणसी विकास प्राधिकरण नोडल एजेंसी के रूप में कार्य करेंगे। नोडल एजेंसी के कार्यों एवं दायित्वों के तहत मण्डल स्तर पर पुराने भवन/परिसर व अन्य भूमि का पुनर्विकास किया जाएगा तथा उनके मुद्रीकरण से राजस्व प्राप्त किया जाएगा। पुराने भवनों के स्वामित्व की रिक्त भूमि पर भी नई परियोजनाओं का विकास कर राजस्व प्राप्त किया जाएगा।
प्रवक्ता ने बताया कि इस कार्य के लिये नोडल एजेंसी नियमानुसार कंसलटेंट और ट्रान्सैक्शन एडवाइजर को नियुक्त कर सकेगी। परियोजना पर व सभी रिक्त भूमि,भवन के पुनर्विकास और मुद्रीकरण इत्यादि पर मण्डल स्तरीय समिति के माध्यम से राज्य स्तरीय समिति का अनुमोदन प्राप्त किया जाएगा। एकीकृत कार्यालय परिसर का निर्माण कार्य तीन वर्षों के अंदर पूर्ण होना है।
उन्होने बताया कि गोरखपुर एवं वाराणसी मण्डल में एकीकृत मण्डलीय कार्यालय परिसर के निर्माण के लिये प्रस्तावित परियोजना के सम्बन्ध में मण्डल स्तर पर मण्डलायुक्त की अध्यक्षता में मण्डल स्तरीय समिति गठित की गई है।
प्रदीप
वार्ता

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास