प्राथमिक विद्यालय में हो रही थी मीट मुर्गा की पार्टी, जांच शुरु
हमीरपुर 15 जनवरी (वार्ता) उत्तर प्रदेश में हमीरपुर जिले के जलालपुर क्षेत्र में प्राथमिक विद्यालय में तैनात अध्यापको द्वारा विद्यालय परिसर में मीट मुर्गा की पार्टी करने का वीडियो सोशल मीडिया पर मंगलवार को वायरल हुआ है।
मामले में ग्राम प्रधान प्रतिनिधि ने इसकी शिकायत एसडीएम जुबेर बेग से की है। एसडीएम सरीला जुबैर बेग ने बताया कि शिकायत मिली है कि कुपरा गांव में कुछ अध्यापक विद्यालय में मीट मुर्गा की पार्टी करते हैं। इसका वीडियो वायरल होने के साथ साथ ग्राम प्रधान प्रतिनिधि मोतीराम पांडेय ने इसकी फिर शिकायत की है।ग्राम प्रधान प्रतिनिधि ने एसडीएम को बताया कि यह सिलसिला कई महीनोे से चल रहा है। कई बार उच्चाधिकारियो से शिकायत की गयी है मगर कोई कार्यवाही नही हुई जिससे शिक्षकों का मनोबल बढ़ता जा रहा था। ग्रामीणों ने शिक्षकों को ऐसा नहीं करने की चेतावनी भी दी लेकिन शिक्षक गांव वालों का उपहास उड़ाते थे।
एसडीएम ने बताया कि मामले की शिकायत प्राप्त हुई है इसकी जांच एबीसीए को सौंप दी गयी है। मामला गंभीर है इसकी जांच रिपोर्ट आने के बाद कार्यवाही की जायेगी।
उधर, कई गावों के प्राथमिक विद्यालयों में शिक्षको द्वारा विद्यालय मे जुआ खेलने की शिकायते आज तहसील दिवस में की गयी है।
सं प्रदीप
वार्ता
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें