चौरीचौरा एक्सप्रेस को फर्रूखाबाद तक चलाने की मांग

 फर्रूखाबाद 16 दिसम्बर (वार्ता) भाजपा सांसद एवं रेलवे संसदीय स्थायी समिति सदस्य मुकेश राजपूत ने रेलमंत्री से कानपुर अनवरगंज-गोरखपुर के मध्य चलने वाली चौरीचौरा एक्सप्रेस को स्पेशल ट्रेन के रूप में फर्रूखाबाद जंक्शन तक विस्तारीकरण किये जाने की मांग की है।

श्री राजपूत ने बुधवार को दिल्ली रवाना होने से पहले रेलमंत्री का ध्यानाकृष्ठ करते हुये कहा कि लॉकडाउन में सामान्य रूप से बन्द ट्रेनों के बाद रेलवे बोर्ड के निर्देशन पर शुरू हुई स्पेशल ट्रेनों में प्रतिदिन वाली गोरखपुर-कानपुर अनवरगंज के मध्य चलने वाली 15003/15004 चौरीचौरा एक्सप्रेस का स्पेशल ट्रेन 05003/05004 के रूप में संचालन शुरू हो गया है।
उन्होने बताया कि फर्रूखाबाद जिले के व्यापारी, युवा, शिक्षक आदि वर्गों के बड़ी संख्या में रेलयात्रियों को जो प्रयागराज (इलाहाबाद) में स्थित त्रिवेणी संगम, मध्यमिक शिक्षा परिषद, हाईकोर्ट आदि के लिये प्रतिदिन वाली कोई मेल एक्सप्रेस ट्रेन नहीं हैं, ऐसे में फर्रूखाबाद के रेलयात्रियों के लाभार्थ चौराचोरी एक्सप्रेस ट्रेन को स्पेशल 05003/05004 का विस्तार कानपुर अनवरगंज से फर्रूखाबाद जंक्शन स्टेशन के मध्य करके संचालन कराये जाने की मांग की है।
सं प्रदीप
वार्ता

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास