फरवरी में सीबीएसई बोर्ड की परीक्षाएं नहीं होंगी
नयी दिल्ली 22 दिसंबर (वार्ता) सरकार ने कोरोना महामारी को देखते हुए अगले साल फरवरी में केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की परीक्षाएं नहीं आयोजित करने का फैसला किया है।यह जानकारी केंद्रीय शिक्षा मंत्री डॉ रमेश पोखरियाल निशंक ने ट्वीट करके दी। उन्होंने बताया कि छात्रों और अभिभावकों ओर से उन्हें कई सुझाव प्राप्त हुए हैं जिसमें केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की 10वीं और 12वीं बोर्ड की परीक्षाएं स्थगित करने का अनुरोध किया गया।उन्होंने कहा कि लोगों के इस सुझाव को देखते हुए हमने विचार-विमर्श करने के बाद यह फैसला किया कि फरवरी में बोर्ड की परीक्षाएं नहीं होंगी।उन्होंने यह भी कहा कि सरकार छात्रों के हितों का ख्याल रखती आई है और वह जल्द ही बोर्ड की परीक्षाओं की तिथियां घोषित करेंगी।गौरतलब है कि कोविड के कारण अभी स्कूलों में और कॉलेजों में ऑनलाइन पढ़ाई चल रही है और कक्षाएं नहीं शुरू की गई।
अरविन्द.संजय
वार्ता

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें