बीएचयू में फियोक्रोमोसाइटोमा ट्यूमर का सफल ऑपरेशन

 वाराणसी, 16 दिसंबर (वार्ता) काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (बीएचयू) के चिकित्सा विज्ञान संस्थान (आईएमएस) के चिकित्सकों ने एक बेहद जटिल ट्यूमर के ऑपरेशन करने में सफलता हासिल की है।

बीएचयू के जनसंपर्क अधिकारी डॉ राजेश सिंह ने बुधवार को बताया कि संस्थान के शल्य चिकित्सा विभाग के प्रो. विवेक श्रीवास्तव एवं उनकी टीम ने पिछले दिनों फियोक्रोमोसाइटोमा ट्यूमर का दूरबीन विधि द्वारा सफल ऑपरेशन किया है।
उन्होंने दावा किया कि ये अपनी तरह की एक एडवांस लैपरोस्कोपिक सर्जरी है। इस तरह के मामलों में ट्यूमर दाहिनी किडनी के ऊपर और आईवीसी नस के समीप होने से ऑपरेशन करना बेहद मुश्किल होता है। ऐसे मामलों में ब्लड प्रेशर में काफी उतार-चढ़ाव आता है। ऑपरेशन के लिए मरीज़ के ब्लड प्रेशर को तीन दवाओं से के मध्यम से सामान्य किया गया था।
डॉ सिंह ने बताया कि विश्वविद्यालय के सर्जन प्रो. विवेक श्रीवास्तव और प्रो. मुमताज़, प्रो. पुनीत, डॉ संदीप, डॉ हरिकेश, डॉ वेदा, डॉ आशीष एवं नर्सिंग ऑफिसर मंजू की टीम ने लखनऊ के जिले के बहरौली क्षेत्र के मतेरा गांव निवासी 55 वर्षीय निवासी श्रवण शुक्ला का सफल ऑपरेशन किया।
बीरेंद्र प्रदीप
वार्ता

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास