प्रयागराज के फूलपुर स्थित इफको प्लांट में अमोनिया गैस रिसाव,दो अधिकारियों की मृत्यु

 

लखनऊ, 23 दिसम्बर (वार्ता) उत्तर प्रदेश में प्रयागराज जिले के फूलपुर स्थित इंडियन फार्मर्स फर्टिलाइजर कोऑपरेटिव लिमिटेड (इफको) के यूरिया प्लांट में अमोनिया गैस की पाइप लाइन में तकनीकी खराबी के कारण हुए गैस रिसाव से दो अधिकारियों की मृत्यु हो गई जबकि 13 कर्मचारियों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

आधिकारिक सूत्रों के अनुसार मंगलवार रात करीब 1100 बजे फूलपुर स्थित इफको के यूरिया प्लांट में अमोनिया गैस पाइप में गडबडी की वजह से गैस रिसाव होने लगा जिससे वहां अफरातफरी मच गयी और 15 कर्मचारी वहीं फंस गए और अचेत होकर गिरने लगे। उन्होंने बताया कि वहां मौजूद सहायक प्रबंधक (यूरिया) वी पी सिंह और सहायक प्रबंधक (ऑफसाइट) अभयनंदन कुमार ने गैस रिसाव रोकने का प्रयास किया लेकिन दोनों अधिकारी भी गैस के असर से अचेत हो गये और गंभीर रूप से झुलस गए ।

उन्होंने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे और गैस से प्रभावित सभी 15 कर्मचारियों को अस्पताल भेजा गया लेकिन दोनों अधिकारियों को नहीं बचाया जा सका। उन्होंने बताया कि अभी 13 लोगों का अस्पताल में उपचार किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि रात को गैस रिसाव रोक दिया गया था। घटना की जांच की जा रही है।

त्यागी

वार्ता

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास