संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मृत्यु, झाड़ियों में मिला शव
कुशीनगर, 14 दिसम्बर (वार्ता) उत्तर प्रदेश में कुशीनगर लिने के तुर्कपट्टी क्षेत्र में संदिग्ध परिस्थितियों में एक युवक की मृत्यु हो गई ,जिसका शव आज झाड़ियों में पड़ा मिला।
पुलिस सूत्रों ने यहां यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मनीपार टोला निवासी अशरफ का 32 वर्षीय पुत्र हैदर अली रविवार देर शाम घर से कहीं चला गया था। परिजन रात भर उसे खोजते रहे लेकिन उसका पता नहीं चल पाया। सोमवार सुबह उसका शव घर से करीब डेढ़ सौ मीटर दूर बागीचे में झाडियों के बीच पड़ा मिला। उसके गले पर रस्सी के कसने का निशान मिला।उन्होंने बताया कि परिजनों ने युवक की हत्या का आरोप लगो हुए थाने में तहरीर दी है। इस दौरान पुलिस ने संदेह के आधार पर दो लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर आगे कार्रवाई की जायेगी। मामले की छानबीन की जा रही है।
संं त्यागी
वार्ता
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें