भाजपा नेताओं के खिलाफ झूठे मुकदमों को लेकर ममता सरकार को नोटिस
नयी दिल्ली, 18 दिसंबर (वार्ता) उच्चतम न्यायालय ने पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेताओं के खिलाफ झूठे मुकदमों के सिलसिले में शुक्रवार को राज्य सरकार को नोटिस जारी किया।
न्यायमूर्ति संजय किशन कौल, न्यायमूर्ति दिनेश माहेश्वरी और न्यायमूर्ति हृषिकेश रॉय की खंडपीठ ने भाजपा नेताओं - अर्जुन सिंह, सौरभ सिंह, प्रणव कुमार सिंह और कैलाश विजयवर्गीय- की याचिकाओं पर सुनवाई के दौरान राज्य सरकार को नोटिस जारी किया।
न्यायालय ने भाजपा नेताओं के खिलाफ कोई भी दंडात्मक कार्रवाई पर फिलहाल रोक लगा दी तथा मामले की सुनवाई अगले माह के लिए स्थगित कर दी।
सुरेश, यामिनी
वार्ता

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें