गोरखपुर में ड्राई पोर्ट बनाने की कवायद तेज


 

गोरखपुर 17 दिसम्बर (वार्ता) मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के गृह जिले गोरखपुर में ड्राई पोर्ट खोलने की कवायद तेज कर दी है।

गोरखपुर के सांसद रवि किशन ने इसके लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी , मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और रेल मंत्री पीयूष गोयल को पत्र लिखा है। ड्राई पोर्ट खुलने से व्यापारियों को राहत मिलेगी और गोरखपुर व पूर्वी उत्तर प्रदेश के दस जिलों से होने वाले निर्यात के साथ-साथ नेपाल को होने वाले 120 वस्तुओं के निर्यात में आसानी होगी। सांसद ने कहा कि गोरखपुर सहित 10 जिलों में एक जिला एक उत्पाद:ओडीओपी: के तहत ,रेडीमेड गारमेन्ट, काला नमक चावल,फल ,सब्जियों डेरी प्रोडक्ट व निषाद समाज के लोगों को मछलियो के आयात व निर्यात में सुविधा मिलेगी। उन्होंने कहा कि यहां के उत्पाद विदेश भेजने में कम समय लगेगा,बन्दरगाह पर जांच के बाद कंटेनरों ‌को सील करने में समय की बचत होगी।साथ ही सीमा शुल्क :कस्टम: संबंधी कागजात भी तैयार करने में आसनी होगी। सांसद रवि किशन ने कहा कि प्रदेश से कृषि, सूखा मेवा , फलों और अन्य उत्पाद निर्यात किए जाते हैं। प्रदेश से सामान भेजने के बाद बंदरगाह पर जांच के बाद कंटेनर सील किए जाते हैं। इसमें समय तो लगता ही है, सामानों के खराब होने खुर्द-बुर्द होने की आशंका भी रहती है। कंटेनर सील होकर बंदरगाह पहुंचेंगे तो ऐसा खतरा नहीं रहेगा। डिलीवरी टाइम भी घटेगा। कस्टम और निर्यात संबंधी कागजात भी इन्हीं ड्राई पोर्ट पर तैयार किए जा सकेंगे।

सं विनोद

वार्ता

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास