सेंट मार्क चर्च में आयोजित हुआ क्रिसमस ट्री व कैंडल लाइट सर्विस
पवन गुप्ता
गोरखपुर। किसमस के पावन अवसर पर सेंट मार्क चर्च स्टर्नपुर पादरी बाजार में क्रिसमस ट्री और कैंडल लाइट सर्विस हुई जिसमें प्रभु येशु मसीह के जन्मदिन को गानों ,नृत्य,नाटक और प्रभु के वचनों द्वारा प्रस्तुत किया गया।कार्यक्रम का प्रारंभ पादरी रेव0 अजीत लॉरेंस ने प्रार्थना के द्वारा शुरू की।संडे स्कूल के टीचर द्वारा 12 वर्ष से ऊपर के बच्चों द्वारा नृत्य और नाटक से प्रभु की महिमा के लिए सुंदर प्रस्तुति की गयी।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से चर्च के सेक्रेटरी अमित राबर्ट और खजांची निर्मल सुबोध,आइवन बेंजामिन,रमेश जॉन,अंकित जॉन,बबलू स्टारजन, अनिता मसीह, आदि लोग उपस्थित थे।


टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें