देवरिया में दो नये पुलिस थानाे के स्थापना की मंजूरी

 लखनऊ, 16 दिसंबर (वार्ता) उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले में दो नये पुलिस थानों की स्थापना को बुधवार को मंजूरी दे दी गयी।

आधिकारिक प्रवक्ता ने बताया कि प्रदेश में सुदृढ़ कानून-व्यवस्था के लिए संकल्पित मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आम जनमानस को पुलिस की त्वरित सहायता उपलब्ध कराने के प्रयासों के क्रम में देवरिया में दो नवीन पुलिस थाना की स्थापना के आदेश दिए हैं।
मुख्यमंत्री कार्यालय द्वारा ट्वीट करके दी गई जानकारी के अनुसार देवरिया के थाना कोतवाली के अंतर्गत ग्राम बरियारपुर में नवीन थाना बरियारपुर तथा थाना रामपुर कारखाना के अंतर्गत ग्राम मडुआडीह में नवीन थाना मडुआडीह की स्थापना की जाएगी। दो नए थानों की स्थापना से तीन लाख से अधिक की आबादी को सहूलियत होगी।
प्रदीप
वार्ता

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास