दुस्साहस: डीएम आवास के पास एडीजे का मोबाइल लूटने का प्रयास

 पवन गुप्ता 

गोरखपुर, डीएम आवास के पास शुक्रवार की रात बाइक सवार बदमाशों ने टहलकर घर लौट रहे एडीजे का मोबाइल छीनने का प्रयास किया। सूचना मिलते ही सीओ कैंट मौके पर पहुंच गए। सीसी फुटेज की मदद से पुलिस बदमाशों के बारे में छानबीन कर रही है। अपर सत्र न्यायाधीश/ विशेष न्यायाधीश भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम कोर्ट नंबर दो शुक्रवार को विश्वविद्यालय से टहलकर अपने आवास जा रहे थे। रात में आठ बजे डीएम आवास के पास पीछे से आए बाइक सवार तीन बदमाशों ने झपट्टा मारकर मोबाइल छीनने का प्रयास किया लेकिन सफल नहीं हुए।घटना की जानकारी अपर सत्र न्‍यायाधीश ने फोन से पुलिस व न्यायालय के उच्‍चाधिकारियों को दी। वीआईपी इलाके में एडीजे से मोबाइल लूटने की कोशिश की खबर मिलते ही पुलिस प्रशासन में खलबली मच गई। कैंट पुलिस ने हर‍िओम नगर की तरफ भागे बदमाशों की तलाश कर रही है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास