ईवीएम की तरह पुख्ता होंगे वैक्सीन की सुरक्षा व्यवस्था
लखनऊ 05 दिसम्बर (वार्ता) उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि जिला तथा मण्डल स्तर पर कोरोना वैक्सीन के स्टोरेज के लिये कोल्ड चेन की व्यवस्था की जाये। साथ ही, पुलिस विभाग के साथ समन्वय स्थापित करते हुए वैक्सीन की सुरक्षा के सभी इन्तजाम किये जाएं, ताकि वैक्सीन की समय पर उपलब्धता सुनिश्चित की जा सके।
उन्होंने कहा कि वैक्सीन स्टोरेज स्थल की सुरक्षा बिल्कुल उसी प्रकार से सुनिश्चित की जाए, जिस प्रकार से चुनाव के दौरान ईवीएम की सुरक्षा सुनिश्चित की जाती है। उन्होंने वैक्सीन लगाने के लिये बड़ी संख्या में मास्टर ट्रेनर्स को प्रशिक्षित करने के भी निर्देश दिए। उन्होने कहा कि वैक्सीन की स्टोरेज क्षमता को 15 दिसम्बर तक बढ़ाकर 02 लाख 30 हजार लीटर की जाये।करने के निर्देश देते हुए कहा कि इस अवसर पर अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य ने बताया कि प्रदेश में वर्तमान में मौजूद कोल्ड चेन की क्षमता 90 हजार लीटर है, जिसे अब बढ़ाकर 02 लाख 30 हजार लीटर करने की आवश्यकता है। उन्होंने बताया कि इस सम्बन्ध में तेजी से कार्यवाही की जा रही है और क्षमता वृद्धि के इस लक्ष्य को आगामी 15 दिसम्बर तक
प्रदीप
वार्ता
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें