आम आदमी की थाली का भी अपमान कर रही है भाजपा: अखिलेश

 लखनऊ 27 दिसम्बर (वार्ता) समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि सत्ता के अहंकार में भाजपा किसानों और देश के हर नागरिक की थाली का भी अपमान कर रही है।श्री यादव ने रविवार को कहा कि कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों के आंदोलन का एक महीना पूरा हो गया है। भाजपा अपने प्रिय पूंजीपति मित्रों का समर्थन करते हुए ऐसे रास्ते पर चल पड़ी है जो किसान, मजदूर एवं निम्न मध्यम वर्ग के खिलाफ जाता हैं।उन्होने कहा “ कैसी विडम्बना है कि एक ओर तो भाजपा सरकार की ओर से आंदोलनकारी किसानों के बारे में तमाम अनर्गल आरोप लगाए जा रहे हैं जबकि उनसे बातचीत की भी पेशकश की जा रही है। यह अपने अधिकारों के लिए सड़क पर बैठे किसानों का अपमान है। ‘किसान सम्मान‘ की नाममात्र धनराशि देने की आड़ में काले कृषि कानून लागू कर उनका हजारो-लाखों का नुकसान करना चाहती है।श्री यादव ने कहा कि देश-प्रदेश में जबसे भाजपा सरकारें बनी हैं किसानों के लिए संकट के हालात बन गए हैं। किसानों को फसल का उचित दाम नहीं मिला। फसल बीमा योजना भी बीमा कम्पनियों की कारगुजारियों का शिकार बन गई है। वस्तुतः यह किसान आंदोलन भाजपा सरकार की विफलता का जीवंत स्मारक है। समाजवादी पार्टी अन्नदाता के साथ खड़ी है।


प्रदीप

वार्ता

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास