पाटलिपुत्र-लखनऊ विशेष ट्रेन का एकमा स्टेशन पर ठहराव
गोरखपुर,06 दिसम्बर (वार्ता) रेलवे प्रशासन ने यात्रियों की सुविधा के लिए लखनऊ और पाटलिपुत्र के बीच चलने वाली विशेष ट्रेन का तत्काल प्रभाव से 31 दिसम्बर तक एकमा स्टेशन पर ठहराव करने का निर्णय लिया है ।
पूर्वोत्तर रेलवे के प्रवक्ता ने रविवार को यहां यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि गाडी संख्या 02530 लखनऊ-पाटलिपुत्र विशेष गाड़ी एकमा 12.30 बजे पहुंचकर 12.32 बजे प्रस्थान करेगी । इसी प्रकार 02529 पाटलिपुत्र-लखनऊ विशेष ट्रेनएकमा 18.30 बजे पहुंचकर 18.32 बजे प्रस्थान करेगी ।उदय त्यागी
वार्ता

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें