ज़ेड ब्लैक धूप और अगरबत्ती अब फ्रूटी फ्रेगरेंस में

 नयी दिल्ली 21 दिसंबर (वार्ता) अगरबत्ती निर्माता जेड ब्लैक ने नई पीढ़ी के पंसद के अनुरूप फ्रुटी फ्रेगरेंस में अगरबत्ती लाँच करने की घोषणा की है।

कंपनी ने आज यहां जारी बयान में कहा कि नयी पीढ़ी नए और अपारंपरिक फ्रेगरेंस जैसे पाइनएपल फ्रेगरेंस के विकल्प को पसंद कर रहे हैं। इसे देखते हुए जेड ब्लैक ने होम फ्रेगरेंस का एक नया सेग्मेंट तैयार किया है। अपनी स्थापना के बाद से, मैसूर दीप परफ्यूमरी हाउस उनके प्रमुख ब्रांड जेड ब्लैक के साथ 2500 करोड़ रुपये के संगठित अगरबत्ती क्षेत्र में प्रमुख कंपनियों में से एक है, जो धूपबत्ती, धुप कोन, धोप स्टिक्स, अगरबत्ती, आवश्यक तेल, हवन सामग्री की रेंज उपलब्ध कराता है।
मैसूर दीप परफ्यूमरी हाउस के निदेशक अंकित अग्रवाल ने कहा, ''कोविड अनलॉक की प्रक्रिया शुरू होने के बाद भारत की फ्रेगरेंस इंडस्ट्री धीरे-धीरे पटरी पर लौट रही है। एक नए दशक की ओर कदम रखते हुए फ्रेगरेंस इंडस्ट्री में ट्रेंडी धूप स्टिक्स और धूप कोन की स्वीकार्यता तेजी से बढ़ रही है। इनकी मांग में 20 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी देखी गई है। गुलाब, लैवेंडर, चंदन, केसर, मोगरा और गुग्गल जैसे पारंपरिक फ्रेगरेंस त्योहारी सीजन में अब भी लोकप्रिय हैं। साथ ही ग्राहक अब धूप स्टिक्स में नए बदलाव को भी तेजी से स्वीकार कर रहे हैं। फ्रूटी फ्रेगरेंस जैसे पाइनएपल तेजी से लोकप्रिय हो रहे हैं। हमारी धूप स्टिक्स की रेंज का इस्तेमाल रूम फ्रेशनर की तरह भी किया जा सकता है और इसकी यही खूबी ग्राहकों को आकर्षित करती है। फ्रेगरेंस में मामले में इनोवेशन करना हमारा लक्ष्य रहा है और इस समय दक्षिण एवं पूर्वी भारत के बाजार में जेड ब्लैक फ्रेश पाइनएपल वैरिएंट की अगरबत्ती बेस्टसेलर में शुमार है।'
शेखर
वार्ता

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास