सांसद ने बौद्ध संग्रहालय का किया निरीक्षण, विकास की कई योजनाओं पर की चर्चा

पवन गुप्ता


 

गोरखपुर,24 दिसम्बर।गोरखपुर के सांसद रवि किशन गुरूवार को गोरखपुर पहुंचे।उन्होंने गोरखपुर महोत्सव स्थल के निरीक्षण के साथ ही अपने संसदीय क्षेत्र के कई कार्यक्रमो में   हिस्सा लिया।निरीक्षण के दौरान सांसद ने अधिकारियो को आवश्यक निर्देश भी दिए। सांसद ने बौद्ध संग्रहालय की कई  परियोजनाओं के कार्यों का निरीक्षण। इस दौरान सांसद ने अधिकारियो से अन्य योजनाओं पर भी चर्चा की। बौद्ध संग्रहालय  के निरीक्षण के बाद सांसद रवि किशन 12 एवं 13 जनवरी को होने वाले गोरखपुर महोत्सव स्थल का  निरीक्षण भी किया ।इस दौरान सांसद ने  मुक्त काशी मन्च और प्रेक्षा गृह  का निरीक्षण किया ।सांसद ने महोत्सव की तैयारियो के सम्बन्ध में अधिकारियो को दिया कि कार्यक्रम समयबद्ध और नियोजित तरीके सफल बनावे।महोत्सव में सभी कार्य क्रमो का सफलता के साथ समापन किया जाए।सांसद ने कहा कि सभी तरह के स्थानीय कार्यक्रम आयोजित कराए जाएं और स्थानीय कलाकारों को मौका दिया जाए।कोरोना का संकट है ऐसे में बड़ी ही सावधानी से सभी कार्यक्रम आयोजित कराए जाए।12 और 13 जनवरी को आयोजित होने वाले गोरखपुर महोत्सव की तैयारियां तेज हो गई है ।इस बार अधिक से अधिक स्थानीय कलाकारों को ही मंच देने की तैयारी है।



टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास