छात्रों की मांगों को लेकर एबीवीपी ने कुलपति को दिया ज्ञापन

 झांसी 17 दिसम्बर (वार्ता) अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) ने छात्रों की मांगों को लेकर उत्तर प्रदेश के झांसी स्थित बुंदेलखंड विश्वविद्यालय (बुंविवि) में गुरूवार को प्रदर्शन किया और कुलपति जे वी वैशम्पायन को सात सूत्रीय ज्ञापन सौंपा।

ज्ञापन में बताया गया कि विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा छात्रों से ऑफलाइन और ऑनलाइन दोनों प्रकार के रजिस्ट्रेशन के नाम पर अतिरिक्त 100 रूपये की वसूली की जा रही है जो कि छात्रों का आर्थिक शोषण है। विश्वविद्यालय की वेबसाइट से स्पष्ट है कि विश्वविद्यालय से संबद्ध महाविद्यालयों की संख्या 357 है. कुल अध्ययनरत छात्रों की संख्या लगभग ढाई लाख और विश्वविद्यालय परिसर में लगभग 10,000 छात्र हैं. अतः इस पंजीकरण प्रारूप के माध्यम से प्रशासन द्वारा करोड़ों का घपला हुआ है। एबीवीपी ने इस शुल्क को वापस किये जाने की मांग की।
इसके साथ ही ज्ञापन में स्वामी विवेकानंद की जयंती को देखते हुए परिसर में अवस्थित स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा का सौंदर्यीकरण एवं भगवा रंग अति शीघ्र कराये जाने की मांग की। बैक पेपर और परीक्षा फॉर्म भरने की तिथि को बिना विलंब शुल्क 30 दिसंबर तक बढ़ाये जाने, छात्रावास में नवागंतुक छात्र छात्राओं से जुलाई नवंबर माह का शुल्क लिया गया है जो अमानवीय और अवैध है विश्वविद्यालय के पाठ्यक्रमों के शुल्क में से सुविधा शुल्क हटाया जाए और उसे वापस किया जाए ।
कृषि विज्ञान संस्थान में राष्ट्रीय सेवा योजना/ शारीरिक शिक्षा में विषय परिवर्तन के लिए 1000 रूपये की वसूली की जा रही है। विद्यार्थी परिषद यह मांग करती है कि कृषि विभाग के विभागाध्यक्ष से इस संदर्भ में जवाब लेकर अवगत कराए. संचालित कक्षाओं में कोविड-19 का अनुपालन सुनिश्चित कराएं क्योंकि कहीं भी ऐसा होता प्रतीत नहीं हो रहा है। उक्त मांगों का यथाशीघ्र निपटारा ना होने पर सात दिन बाद विद्यार्थी परिषद प्रदर्शन को बाध्य होगी और इसका पूर्ण दायित्व विश्वविद्यालय प्रशासन का होगा।
इस अवसर प्रदेश कार्यकारणी सदस्य आशुतोष मिश्रा, अखिल उत्तम पटेल, आशि पाण्डेय, शिवम् सिंह, आदित्य यादव, शौर्य प्रताप, ऋषि मिश्र, दीपक प्रजापति, अनुज दांगी, आशुतोष एवं यशराज श्रृंगीऋषि के साथ अभाविप के अनेक कार्यकर्ता उपस्तिथ रहे।
सोनिया
वार्ता

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास