नगर पालिका में फोन पर समस्याओं का निदान
कुशीनगर 08 दिसंबर (वार्ता) उत्तर प्रदेश के कुशीनगर में पडरौना नगर पालिका परिषद में साफ-सफाई, पेयजल, प्रकाश इत्यादि समस्याओं को लेकर अब शहरवासियों को परेशान होने की जरूरत नहीं है। शहरवासियों के एक फोन कॉल पर उन्हें समस्याओं से छुटकारा दिलाया जाएगा।
नगरपालिका पडरौना की ओर से एक टोल फ्री नंबर की शुरुआत की जा रही है। इस नंबर पर फोन कर लोग अपनी समस्याओं को साझा करेंगे। 11 दिसंबर को चेयरमैन का तीन वर्ष का कार्यकाल पूरा हो रहा है और उसी दिन इस टोल फ्री नंबर की शुरुआत कर दी जाएगी। जिले की सबसे पुरानी नगरपालिका पडरौना का हाल ही में सीमा विस्तार हुआ है।आबादी बढ़ने के साथ ही पालिका की ओर से शहरी सुविधाएं भी बढ़ाई जा रही है।
अक्सर साफ-सफाई, पेयजल, प्रकाश, जलनिकासी इत्यादि समस्याओं को लेकर लोगों की तरफ से पालिका में पहुंच अथवा चेयरमैन तथा ईओ के नंबर पर फोन कर शिकायतें दर्ज कराई जाती रहीं हैं। समस्याओं के समाधान के प्रति गंभीर दिख रहे पालिका के जिम्मेदारों ने एक नई पहल की है। चेयरमैन विनय जायसवाल के प्रयासों से पालिका 11 दिसंबर को टोल फ्री नंबर की शुरुआत कर रही है।
चेयरमैन विनय जायसवाल ने कहा कि उत्तर प्रदेश के किसी भी नगरपालिका में यह व्यवस्था नहीं है।
सं विनोद
वार्ता
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें