बसपा के कई नेता शामिल हुये सपा में
लखनऊ 06 दिसम्बर (वार्ता) बहुजन समाज पार्टी के मऊ के पूर्व जोनल कोर्डिनेटर संजय सागर समेत कई नेता आज समाजवादी पार्टी में शामिल हो गये ।
इन सभी ने श्री अखिलेश यादव को अगला मुख्यमंत्री बनाने के लिए जी जान से जुटने का वादा किया।श्री अखिलेश यादव ने उम्मीद जताई है कि नए साथियों के आने से पार्टी को मजबूती मिलेगी। भाजपा की नीतियों से त्रस्त जनता को आजादी दिलाने का काम संगठन और एकजुटता से ही सम्भव होगा।
आज बहुजन समाज पार्टी छोड़कर समाजवादी पार्टी की सदस्यता लेने वालों में किशोर कुमार, परशुराम बौद्ध, सोचन भारती, ओम प्रकाश, सरोज त्यागी, ओम प्रकाश, लक्षिराम प्रसाद, सुब्बाराम, रामचंद्र उर्फ छोटू प्रधान, शिवराम प्रधान, देवेन्द्र कुमार प्रधान, बृजेश, गनेश राम जी, पीसी राम, परमहंस, अशोक, कुमार एडवोकेट, राम नगीना एडवोकेट, रमानंद, सुरेश बागी, दीपांकर बौद्ध, डाॅ0 विनय कुमार, राम किशुन, रणविजय, देवनाथ राजभर, रामचन्द्र, अखिलेश कुमार और बहुजन समाज पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेता शामिल हैं।
विनोद
वार्त
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें