लोग आवभगत में व्यस्त थे, घर के अंदर चोर चोरी करने में लगे हुए थे

पवन गुप्ता 

गोरखपुर ,पिपराइच क्षेत्र के हसनगंज और महुआ चाफी में मंगलवार रात में लाखों की चोरी हो गई । हसनगंज में राकेश के घर बहुभोज का आयोजन था । लोग आवभगत में व्यस्त थे । घर के अंदर चोर चोरी करने में लगे हुए थे । राकेश के पुत्र राजन ने पुलिस को बताया कि तीन रिश्तेदारों का घर में रखा तीन बैग जिसमें हार-एक, झुमका-दो जोड़ी, पायजेब-दो जोड़ी, मंगलसूत्र-एक अदद, मोबाइल-तीन पीस चोरी कर लिए । जबकि महुआ चाफी में धर्मेन्द्र भारती के घर चहारदीवारी फांदकर अंदर घुसे चोर ने लगभग डेढ़ लाख रुपए का सामान चुरा लिया । धर्मेन्द्र की पत्नी मुन्नी देवी ने पुलिस को बताया कि रात को 12 बजे उनकी नींद खुल गई । उन्होंने शोर मचाया तो आवाज सुनते ही चोर सामान लेकर चहारदीवारी फांदकर भाग गया । उन्होंने बताया कि घर के एक कमरे से लैपटाप-एक, हैमर मशीन-एक, ग्लैंडर-एक, कटर मशीन-एक लगभग डेढ़ लाख रुपए का सामान चोर चुरा ले गए । बुधवार की सुबह घटना स्थल से करीब दो किलोमीटर दूर लाला बाजार में देशी शराब की दुकान के समीप दो चोर चोरी का मोबाइल दो हजार रुपए में किसी को बेच रहे थे । लोगों को शक होने पर उन दोनों चोरों को पकड़कर भठ्ठा चौराहे पर पुलिस को सौंप दिए । उसके पहले लोगों ने उन दोनों की जमकर पिटाई कर दी थी । लोगों के मुताबिक चोरों को स्मैक पीने की लत थी । इसलिए चुराए हुए स्मार्टफोन को दो हजार रुपए में ही किसी को बेच रहे थे ।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास