फोनपे के बिजनेस ऐप पर अब स्थानीय भाषाओं में सूचना

 


नयी दिल्ली 26 दिसंबर(वार्ता) डिजिटल पेमेंट प्लेटफॉर्म फोनपे ने अपने बिजनेस ऐप पर 9 से अधिक स्थानीय भाषाओं में आवाज द्वारा सूचना की सुविधा प्रदान करने की घोषणा की है।फोनपे ने आज यहां जारी बयान में कहा कि बिज़नेस के सबसे व्यस्त घंटों के दौरान दुकानदारों को आवाज द्वारा सूचना से मदद मिलेगी जिसमें मिलने वाली राशि की घोषणा की जाएगी, जिससे किसी ग्राहक से उनके फोन की स्क्रीन चेक करने, या बैंक एसएमएस का इंतजार करने की जरुरत नहीं होगी।कंपनी ने 2018 में फोनपे फॉर बिजनेस ऐप लॉन्च किया था जो अंग्रेजी, हिंदी, मराठी, बंगाली, गुजराती, तमिल, तेलुगु, मलयालम, कन्नड़, ओडिया और असमिया में उपलब्ध है। अभी इसका उपयोग पूरे भारत में 1.5 करोड़ से अधिक व्यापारी साझेदार द्वारा किया जा रहा है। ऐप विभिन्न उत्पादों और लॉन्च के बारे में व्यापारियों को उनकी सबसे अधिक सुविधाजनक भाषा में सूचना भेजता है। जब किसी व्यापारी को ऐप पर ऑनबोर्ड किया जाता है, तो फोनपे फ़ील्ड टीम भी शैक्षिक सामग्री साझा करती है जो उन्हें विभिन्न उत्पादों और सुविधाओं की विशेषताओं के बारे में विभिन्न भाषाओं में जानकारी देती है, जिससे एक निर्बाध साइन-अप प्रक्रिया सुनिश्चित होती है।


शेखर

वार्ता

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास