बहराइच में बहू ने सास को जिंदा जलाया

 बहराइच, 02 दिसंबर (वार्ता) उत्तर प्रदेश में बहराइच जिले के सुजौली क्षेत्र में एक विवाहिता ने मामूली कहासुनी के बाद अपनी सास को पेट्रोल डाल कर जिंदा जला दिया। महिला को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है जबकि आरोपी बहू को हिरासत में ले लिया गया है।

पुलिस अधीक्षक डॉ विपिन कुमार मिश्रा ने बुधवार को बताया कि बीती रात ग्राम गडरियन पुरवा निवासी गुत्ती देवी पत्नी (65) को उनकी बहू कुसुमावती और बड़ी पोती ममता (20) एवं पोते मोहित (14) ने दामाद धनीराम पाल के खेत मे मिट्टी का तेल डालकर जला दिया है। बुजुर्ग महिला के लड़के की मृत्यु बहुत पहले ही हो चुकी है, जिसकी पत्नी कुसुमावती है।
उन्होने बताया कि गुत्ती देवी ने अपनी जमीन बेटी गुनगरिया पत्नी धनीराम पाल के नाम कर दी थी तथा कुछ जमीन बची हुई थी जिसे पाने के लिए उनकी बहू उन पर दबाव डाल रही थी। गुत्ती देवी के ऐसा करने से मना करने पर कुसुमावती ने बेटे बेटी की मदद से उन्हे जला दिया। गंभीर रूप से घायल बुजुर्ग महिला को जिला अस्पताल भर्ती कराया गया।
दामाद धनीराम पाल की तहरीर पर कुसुमावती, मोहित एवं ममता के खिलाफ मामला दर्ज कर उन्हे हिरासत में लिया गया है।
सं प्रदीप
वार्ता

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास