बाल श्रम मुक्त प्रतिष्ठान

पवन गुप्ता 

सेफ सोसाइटी और श्रम विभाग के तत्वाधान में चलाये जाने वाले “बाल श्रम मुक्त प्रतिष्ठान अभियान” का शुभारम्भ आज होटल  रैडिसन ब्लू, मोहद्दीपुर में किया गया |  इस अवसर में  बतौर मुख्य अतिथि रहे उपायुक्त श्री अजय कांत सैनी ने कहा की बचपन बहुत यादगार दौर है ज़िन्दगी का | बाल मजदूरी अभिशाप है समाज पर| हम सब की ज़िम्मेदारी है, हर बच्चा सुरक्षित रहे | बतौर सयोंजक रहे श्री ए. के. सिंह ने  बाल श्रम और बाल श्रमिक की विभिन्नता और  बाल श्रम उन्मूलन समिति के फण्ड को बच्चो के कल्याण के लिए प्रयोग किया जाता है इसके बारे में बताया | श्री म. ल. गुप्ता ( CWC  मेंबर) ने कहा की  सेफ सोसाइटी का यह अनोखा प्रयास है दुकानों पर पोस्टर लगाना बाल श्रम मुक्त प्रतिष्ठान जिसका  बहूत ख़ास असर होगा समाज में , हमे ऐसे प्रयास करना चाहिए|SP क्राइम श्री अशोक कुमार वर्मा और  श्री ओ. न  तिवारी  ने    कहा की मीडिया का बहुत महत्वपूर्ण रोल  है और हमे स्कीम्स के क्रियान्वयन पर  ज़ोर देना होगा |  पीपल, कम्युनिटी, एनवायरनमेंट पिल्लर्स के तहत रैडिसन ब्लू सेफ सोसाइटी के साथ मिलकर विभिन्न कल्याणकारी गतिविधिया करती है | अभिषेक सिंह जनरल मैनेजर ने मोमेंटो दिया मेहमानों को जो की वोकल था वोकल में लोकल प्रोडक्ट्स को प्रमोट करता है| सेफ सोसाइटी मेंबर-   ब्रजेश चतुर्वेदी (प्रोग्राम ऑफिसर_), मनोज श्रीवास्तव( फील्ड सपोर्ट मेंबर), आयुषी कटियार (असिस्टेंट प्रोजेक्ट ऑफिसर), एजाजुल खान (असिस्टेंट प्रोजेक्ट एसोसियेट), शर्मिला गुप्ता (फील्ड सपोर्ट मेंबर), प्रकाशिनी श्रीवास्तव ( फील्ड सपोर्ट मेंबर) मौजूद रहे| सञ्चालन करते हुए   ब्रजेश चतुर्वेदी ने   कहा कि  सेफ सोसाइटी पिछले 15 वर्षों  से बाल अधिकार के क्षेत्र में कार्यरत है | संस्थान ने 524 बच्चों का पुनः एकीकरण परिवारों से कराया है| संस्थान  एक्शन रिसर्च प्रोजेक्ट पर काम करती है|

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास