होंडा हजीरा-घोघा इनलैंड जलमार्ग का उपयोग करने वाली पहली ऑटो कंपनी बनी

 नयी दिल्ली 15 दिसंबर (वार्ता) दोपहिया वाहन बनाने वाली प्रमुख कंपनी होंडा मोटरसाइकिन एंड स्कूटर इंडिया ने गुजररात में हजीरा घोघा इनलैंड जलमार्ग का उपयोग करने वाली देश की पहली ऑटामोबाइल कंपनी बन गयी है।

कंपनी ने आज यहां जारी बयान में कहा कि उसने इंडिगो सीवेज़ प्राइवेट लिमिटेड के सहयोग से खम्भात की खाड़ी में हज़ीरा और घोघा को जोड़ने वाली गईरो-पैक्सफैरी सेवा के जरिये अपने दोपहिया वाहनों की आपूर्ति की है।
उसने कहा कि इस नए और प्रभावी लाॅजिस्टिक्स मार्ग का उपयोग करने से दक्षिण भारत के संयंत्र से सौराष्ट्र क्षेत्र तक होंडा के नए दोपहिया वाहनों को पहुंचाने में लगने वाला डिलीवरी टाईम और दूरी बहुत कम हो गई है। इससे पहले इस्तेमाल किए जाने वाले सड़क मार्ग की तुलना में ट्रांज़िट समय 2 दिन कम होकर 5 दिन रह गया है और दूरी 465 किलोमीटर कम हुई है।
शेखर
वार्ता

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास