एक जनवरी से कई विशेष ट्रेनों के संचलन में परिवर्तन

 गोरखपुर, 27 दिसम्बर (वार्ता) रेलवे प्रशासन ने यात्रियों की सुविधा के लिए संचालित की जा रही पूजा विशेष ट्रेनों के संचलन एवं ठहराव समय में एक जनवरी से परिवर्तन करने का निर्णय लिया है।

पूवर्वोत्तर रेलवे के प्रवक्ता ने रविवार को बताया कि ट्रेन संख्या 05101 छपरा-लोकमान्य तिलक टर्मिनस साप्ताहिक पूजा विशेष गाड़ी का अवधि विस्तार 30 मार्च तक किया गया है। इस गाड़ी का टर्मिनल स्टेशन छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस से बदल कर लोकमान्य तिलक टर्मिनस किया गया है। यह गाड़ी मनकापुर-अयोध्या के बजाय मनकापुर-गोण्डा- बाराबंकी होकर चलायी जायेगी।
उन्होंने बाया कि परिवर्तित टर्मिनल स्टेशन, संचलन समय एवं ठहराव के अनुसार एक जनवरी से 05101 छपरा-लोकमान्य तिलक टर्मिनस साप्ताहिक पूजा विशेष ट्रेन प्रत्येक मंगलवार को छपरा से 17.35 बजे प्रस्थान कर सीवान, भटनी, देवरिया सदर, गोरखपुर, बस्ती, मनकापुर, अयोध्या, फैजाबाद, सुल्तानपुर, प्रतापगढ़, प्रयागराज, फतेहपुर, कानपुर सेन्ट्रल, ऊरई, झांसी, भोपाल, इटारसी, खण्डवा, भुसावल, मनमाड, नासिक रोड तथा कल्याण से 04.20 बजे छूटकर तीसरे दिन लोकमान्यत तिलक टर्मिनस 05.30 बजे पहुॅचेगी।
उन्होंने बताया कि इसी प्रकार 05102 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-छपरा साप्ताहिक पूजा विशेष गाड़ी का विस्तार कर एक अप्रैल तक बढ़ा दिया। इस ट्रेन का आरम्भिक स्टेशन छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस से बदल कर लोकमान्य तिलक टर्मिनस किया गया है। यह गाड़ी अयोध्या-मनकापुर के बजाय बाराबंकी-गोण्डा-मनकापुर होकर चलायी जायेगी।प्रवक्ता ने बताया कि परिवर्तित आरम्भिक स्टेशन, संचलन समय एवं ठहराव के अनुसार एक जनवरी से 05102 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-छपरा साप्ताहिक पूजा विशेष गाड़ी प्रत्येक बृहस्पतिवार को लोकमान्य तिलक टर्मिनस से 16.40 बजे प्रस्थान कर उसी स्टशनों से होते हुए तीसरे दिन छपरा 08.30 बजे पहुॅचेगी।उन्होंने बताया कि गाडी संख्या 05120 मंडुवाडीह-रामेश्वरम् साप्ताहिक पूजा विशेष गाड़ी का अवधि विस्तार 28 मार्च तक किया गया है। संशोधित समय एवं ठहराव के अनुसार एक जनवरी से 05120 मंडुवाडीह-रामेष्वरम् साप्ताहिक पूजा विषेष गाड़ी प्रत्येक रविवार मंडुवाडीह से 20.00 बजे प्रस्थान कर ज्ञानपुर रोड, प्रयागराज, सतना , कटनी , जबलपुर, इटारसी, नागपुर, सेवाग्राम,चन्द्रपुर, बल्हारशाह,, सिरपुर, गजनगर,, रामगुंडम , वारंगल, विजयवाड़ा, तेनाली अंगोले, नेल्लोर, गुडूर, एग्मोर, चेंगलपटटू, विल्लुपुरम् , कुड्डालोर पोर्ट,, चिदम्बरम् , मईलादुतुरै ,कुम्बाकोनम, तंजावुर, तिरूचिरापल्ली , पुडुकोट्टई, करईकुडी, शिवगंगा, मनमदुरई, परमाकुडी तथा रामनाथपुरम् से छूटकर तीसरे दिन रामेष्वरम् 23.00 बजे पहुॅचेगी।प्रवक्ता ने बताया कि इसी प्रकार 05119 रामेश्वरम्-मंडुवाडीह साप्ताहिक पूजा विशेष गाड़ी की अवधि विस्तार 31 मार्च तक किया गया है। संशोधित समय एवं ठहराव के अनुसार एक जनवरी से 05119 रामेश्वरम्-मंडुवाडीह साप्ताहिक पूजा विशेष गाड़ी प्रत्येक बुधवार को रामेश्वरम् से 23.55 बजे छूटकर कर परमकुडी, मनमदुरई , करईकुडी, तिरूचिरापल्ली, तंजावुर, कुम्बाकोनम, मईलादुतुरई , सिरकाझी ,चिदम्बरम्, कुड्डालोर पोर्ट,विल्लुपुरम् , चेंगलपटटू चेन्नई एग्मोर, गुडूर, नेल्लोर, आंगोले तेनाली, विजयवाड़ा , वारंगल. सिरपुर कागजनगर, बल्हारशाह, चन्द्रपुर, सेवाग्राम ,, नागपुर, इटारसी , जबलपुर, कटनी, सतना,, प्रयागराज से होते हुए चौथे दिन मंडुवाडीह 01.25 बजे पहुॅचेगी।उन्होंने बताया कि इसी प्रकार गाडी संख्या गोरखपुर-शालीमार साप्ताहिक विशेष गाड़ी की संचालन अवधि बढ़ाकर 19 मार्च तक की है। संशोधित समय एवं ठहराव के अनुसार 01 जनवरी से 05022 गोरखपुर-शालीमार साप्ताहिक विशेष गाड़ी प्रत्येक सोमवार को गोरखपुर से 13.50 बजे प्रस्थान कर देवरिया सदर, भटनी , मऊ, औड़िहार , वाराणसी , पंडित दीनदयाल उपाध्याय जं0,सासाराम, गया, कोडरमा,गोमो, पुरूलिया , टाटानगर तथा खड्गपुर से होते हुए दूसरे दिन शालीमार 09.30 बजे पहुंचेगी । उन्होंने बताया कि गाडी संख्या 05021 शालीमार-गोरखपुर साप्ताहिक विषेष गाड़ी का अवधि विस्तार 30 मार्च किया गया है। संशोधित समय एवं ठहराव के अनुसार एक जनवर से 05021 शालीमार-गोरखपुर साप्ताहिक विशेष गाणी प्रत्येक मंगलवार को शालीमार से 20.20 बजे प्रस्थान कर उसी स्टेशनों से होते हुए दूसरे दिन गोरखपुर 17.20 बजे पहुंचेगी।
उदय त्यागी
वार्ता


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास