शादी समारोह में फायरिंग, पूर्व मंत्री के रिश्तेदार की मौत

 डालटनगंज, 10 दिसंबर (वार्ता) झारखंड में पलामू प्रमंडल के गढ़वा जिले में शादी समारोह के दौरान फायरिंग होने से एक युवक की मौत हो गयी।

पुलिस सूत्रों ने गुरुवार को यहां बताया कि भवनाथपुर के टाउनशिप में गोविंद सिंह के घर शादी थी। शादी के दौरान हर्ष फायरिंग में गोली लगने से अरविंद सिंह (45) घायल हो गया। घायल को इलाज के लिए मेदिनीनगर एमएमसीएच में लाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी। मौत के बाद अरविंद सिंह के साथ आये लोग शव को छोड़कर फरार हो गये। सीसीटीवी से उनकी पहचान करने की कोशिश की जा रही है।
सूत्रों ने बताया कि मृतक अरविंद कुमार सिंह पूर्व मंत्री स्व. संकटेश्वर सिंह के रिश्तेदार है। उसका ससुराल पलामू के पांकी थाना क्षेत्र के नीमाचक में है। अरविंद कुमार सिंह का रांची के सहजानन्द चौक पर भी घर है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिये भेज दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
सं प्रेम सूरज
वार्ता

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास