सीधे गूगल से बुक करा सकेंगे विस्तारा का टिकट



नयी दिल्ली, 18 दिसंबर (वार्ता) टाटा समूह और सिंगापुर एयरलाइंस की संयुक्त उपक्रम वाली विमान सेवा कंपनी विस्तारा के टिकट अब सीधे गूगल से भी बुक कराये जा सकेंगे।विस्तारा ने आज बताया कि उसने ‘बुक ऑन गूगल’ सेवा की शुरुआत की है जिसके तहत यात्री सीधे गूगल सर्च इंजन पर विस्तारा की उड़ानें सर्च कर वहीं से बुकिंग भी करा सकते हैं। इसके लिए उन्हीं किसी ट्रैवल सेवा कंपनी या अन्य दूसरी वेबसाइट पर जाने की जरूरत नहीं होगी। एयरलाइन ने प्रौद्योगिकी कंपनी एमेडस के साथ साझेदारी की थी। एमेडस के ‘न्यू डिस्ट्रीब्यूशन केपेबिलिटी’ समाधान लागू हो जाने से अब ‘बुक ऑन गूगल’ सुविधा संभव हो गई है।टिकट बुक कराने के लिए यात्रियों को अपने गूगल अकाउंट से लॉगइन करना होगा। इसके बाद नाम, कॉन्टेक्ट नंबर आदि अपने-आप गूगल अकाउंट से भरे चले जायेंगे। ग्राहक गूगल पर संरक्षित भुगतान विकल्प या किसी नये विकल्प से भुगतान कर सकेंगे। विस्तारा की वेबसाइट से बुकिंग के दौरान उपलब्ध सभी प्रकार की सुविधा गूगल पर भी उपलब्ध होगी।


अजीत जितेन्द्र

वार्ता

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास