उप्र विधान परिषद के खंड शिक्षक चुनाव में भाजपा का दबदबा

 लखनऊ 04 दिसम्बर (वार्ता) उत्तर प्रदेश विधान परिषद की खंड शिक्षक निर्वाचन की छह सीटों में से तीन पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने परचम लहराया है जबकि एक पर समाजवादी पार्टी (सपा) और दो पर निर्दलीय उम्मीदवार विजयी रहे हैं।निर्वाचन कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार लखनऊ,मेरठ और बरेली-मुरादाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में भाजपा उम्मीदवार विजयी हुये हैं वहीं वाराणसी खंड शिक्षक की सीट सपा के खाते में गयी है। इसके अलावा आगरा और गोरखपुर-फैजाबाद खंड शिक्षक निर्दलीय उम्मीदवारों के पक्ष में गये है।लखनऊ खंड शिक्षक निर्वाचन में भाजपा के उमेश द्विवेदी विजयी हुये है जबकि मेरठ खंड शिक्षक में भाजपा उम्मीदवार श्रीचन्द्र शर्मा और बरेली-मुरादाबाद खंड शिक्षक में डा हरी सिंह ढिल्लों ने जीत का परचम लहराया है। वाराणसी खंड शिक्षक सीट सपा के लाल बिहारी यादव ने जीती है। गोरखपुर फैजाबाद खंड शिक्षक सीट शर्मा गुट के ध्रुव कुमार त्रिपाठी के पक्ष में गयी है वहीं आगरा खंड शिक्षक सीट पर डा आकाश अग्रवाल ने कब्जा जमाया है।


पांच खंड स्नातक निर्वाचन क्षेत्रो में मतगणना जारी है जिसके परिणाम देर रात तक आने की संभावना है।


प्रदीप

वार्ता

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास