दस जिलों में होगी कारागार और अग्निशमन विभाग के लिये भर्ती परीक्षा


 

लखनऊ 18 दिसम्बर (वार्ता) उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि कारागार विभाग तथा अग्निशमन विभाग के विभिन्न पदों के लिए भर्ती परीक्षा आयोजित की जा रही है।इस परीक्षा के लिए चार लाख आठ हजार से अधिक अभ्यर्थियों द्वारा आवेदन किया गया है। उन्होंने परीक्षा की तैयारी मानकों के अनुरूप सुनिश्चित कराने के निर्देश देते हुए कहा कि परीक्षा के आयोजन में कोविड-19 के प्रोटोकाॅल तथा सोशल डिस्टेन्सिंग पर विशेष ध्यान दिया जाए।ज्ञातव्य है कि उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड, लखनऊ द्वारा जेल वार्डर (महिला/पुरुष), आरक्षी घुड़सवार पुलिस एवं फायरमैन सीधी भर्ती-2016 की आफलाइन लिखित परीक्षा 19,20 दिसम्बर को दो पालियों में (10 बजे से 12 बजे एवं 14 बजे से 16 बजे तक) प्रदेश के 10 जिलों आगरा, प्रयागराज, बरेली, गोरखपुर, लखनऊ, मेरठ, गाजियाबाद, गौतमबुद्ध नगर, कानपुर नगर तथा वाराणसी के कुल 335 परीक्षा केन्द्रों पर आयोजित किया जाना प्रस्तावित है। इसमें 4,08,916 अभ्यर्थियों द्वारा भाग लिया जाएगा।


प्रदीप

वार्ता

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास