मतदाता पुनरीक्षण कार्यक्रम से सभी को मिलेगा वोट देने का अधिकार: कमलेश पासवान

भुवनपति निराला


पिपराईच विकास खण्ड व विधानसभा चौरी चौरा के प्राथमिक विद्यालय बहरामपुर में बूथ संख्या 7,8,9,10 और 11 पर बांसगांव लोकसभा के सांसद कमलेश पासवान ने भाजपा मतदाता पुनरीक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

बांसगांव लोकसभा के सांसद कमलेश पासवान ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के द्वारा दिनांक एक जनवरी 2021 को अर्हता तिथि मानते हुए फोटो मतदाता सूची का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम मतदान केंद्रों में चलाया जा रहा है। दिनांक 22 जनवरी 2021 को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन किया जाना है। विशेष शिविर में मतदान केंद्रों पर बीएलओ के द्वारा पंजीकरण व सुधार हेतु दावा एव आपत्ति प्रपत्र प्राप्त किया जाएगा। कमलेश पासवान ने बताया कि फोटोयुक्त मतदाता सूची का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम 2021 के दौरान यदि कोई नागरिक दिनांक 1 जनवरी 2021 को या इसके पूर्व 18 वर्ष की आयु को पूर्ण कर चुका है एवं मतदाता बनने की अर्हता रखता है वो मतदाता सूची में नाम सम्मिलित करने हेतु प्रपत्र 6 में रंगीन फोटो तथा उम्र एवं निवास प्रमाण पत्र के साथ आवेदन कर सकते हैं। इसके अलावा मतदाता सूची में नाम निबंधित कराने हेतु प्रवासी भारतीय प्रपत्र 6 क में आवेदन कर सकते हैं। मतदाता सूची से नाम विलोपन हेतु प्रपत्र 7 में आवेदन कर सकते हैं। वही मतदाता सूची में सुधार हेतु प्रपत्र 8 में आवेदन कर सकते हैं। इसके अलावा मतदाता सूची में एक ही विधानसभा अंतर्गत एक मतदान केंद्र से दूसरे मतदान केंद्र में नाम स्थानांतरित करने के लिए प्रपत्र 8 क में आवेदन कर सकते हैं। इस अवसर पर ब्लाक प्रमुख सुनील पासवान, पूर्व जिला पंचायत सदस्य रामबृक्ष यादव,आलोक पासवान, इंजी० गिरिजेश पासवान, भाजपा युवा मोर्चा के कोषाध्यक्ष राहुल जयसवाल, मदन विश्वकर्मा, लेखपाल दिनेश तिवारी, बूथ अध्यक्ष सत्येन्द्र गौड़,लालता चौररिया, अनिल प्रजापति, शैलेश, अजय शर्मा, रामबचन चौरसिया, बीएलओ मीरा यादव, गीता देवी, अवधेश साहनी व देवोत्तम पासवान, सांसद मीडिया प्रभारी संतोष श्रीवास्तव सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास