सर्द हवाओं ने बढ़ाई गलन

 बस्ती 18 दिसम्बर (वार्ता) उत्तर प्रदेश में बस्ती जिले मे शुक्रवार को सर्द हवाओ ने गलन बढ़ा दी है। सड़को पर पैदल यात्री भी कम हो गये है। धूप निकलने के कम आसार दिखाई दे रहे है।

मौसम विभाग के सूत्रो ने बताया कि 22 किलो मीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवांए चल रही है। धूप निकलने के आसार कम है। वृहस्पतिवार की तुलना मे आज ठंडक और गलन बढ़ गयी है। मौसम विभाग का अनुमान है कि मौसम जस का तस इस हफ्ते रहेगा।
जिला मुख्यालय के न्यायालय परिसर मे भी चहल पहल कम दिखाई पड़ रही है। वरिष्ठ चिकित्सक डा रमेश चन्द्र श्रीवास्तव ने कहा कि सर्द हवाओं से गलन बढ़ तो गयी है। इससे छोटे बच्चो तथा बुजुर्गो को बचाना बहुत ही आवश्यक है एक तो कोरोना महामारी के बीच मे ठंड से बचाव भी बहुत आवश्यक है। ब्लड प्रेशर तथा शुगर वाले मरीजो को ठंडक से बचना चाहिए उन्हे गर्म पानी के साथ-साथ गर्म भोजन का सेवन करना चाहिए।
सं प्रदीप
वार्ता

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास