फील्ड में निकलें अफसर, उपकेंद्र जाएं गर्मियों के लिए अभी से पूरी करें तैयारी: पं. श्रीकान्त शर्मा


लखनऊ/3 दिसंबर 2020 

ऊर्जा एवं अतिरिक्त ऊर्जा स्रोत मंत्री पं.श्रीकान्त शर्मा ने गुरुवार को ऊर्जा विभाग की समीक्षा की। उन्होंने यूपीपीसीएल अध्यक्ष को निर्देश दिए कि आगामी गर्मियों के दृष्टिगत वे स्वयं यह सुनिश्चित करा लें कि प्रदेश में ट्रिपिंग न हो। इसके लिए जो भी आधारभूत सुविधाएं या तकनीकी आवश्यकताएं हैं उन्हें जरूर पूरा कर लिया जाए। सभी एमडी इसकी अपने स्तर से भी तैयारियां अवश्य करा लें।   कहा कि यूपीपीसीएल अध्यक्ष, डिस्कॉम्स के सभी प्रबंध निदेशक व निदेशक फील्ड में निकलें, उपकेंद्रों की मॉनिटरिंग के लिए जाएं। सभी नोडल अधिकारी अपने अधीन उपकेंद्रों का भौतिक निरीक्षण जरूर कर लें। उपकेंद्रों पर उपभोक्ता शिकायतों का समय से निराकरण हो, इसमें कहीं कोई कोताही स्वीकार्य नहीं होगी। सभी की जवाबदेही सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने बिलिंग में समस्याओं पर नाराजगी जताई। कहा कि उपभोक्ता को समय से बिल मिले यह कारपोरेशन सुनिश्चित कराये। एजेंसियों से हुए करार का पूरा अनुपालन हो इसकी भी यूपीपीसीएल अध्यक्ष अपने स्तर से समीक्षा कर लें। जहां खामियां हैं वहां एजेंसियों के खिलाफ एफआईआर कराएं। उपभोक्ता को बिलिंग सम्बन्धी समस्या हुई तो जवाबदेही तय होगी।


उन्होंने प्रदेश के सभी विद्युत उपकेंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे लगाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने अध्यक्ष यूपीपीसीएल को निर्देशित करते हुए कहा कि उपभोक्ता हित में उपकेंद्रों की डिजिटल निगरानी आवश्यक है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास