हर्ष फायरिंग में युवक की मौत


 औरैया, 03 दिसम्बर (वार्ता) उत्तर प्रदेश में शासन प्रशासन की तमाम कोशिशों के बावजूद हर्ष फायरिंग पर रोक नहीं लग पा रही है। औरैया जिले के दिबियापुर क्षेत्र में बुधवार रात तिलकोत्सव के दौरान की गई हर्ष फायरिंग में तिलक चढ़ाने आए लड़की के चचेरे भाई की मौत हो गई।

पुलिस सूत्रों ने गुरुवार को बताया कि आगरा जिले के गांव अहीर बरौली निवासी नारायण सिंह अपनी पुत्री खुशबू का तिलक चढ़ाने के लिए जिले के थाना दिबियापुर क्षेत्र के गांव मदा का पुरवा में परिजनों और रिश्तेदारों के साथ बुधवार शाम पहुंचे हुए थे। रात करीब 8:30 तिलक उत्सव की रस्म के दौरान हुई हर्ष फायरिंग में लड़की का चचेरा भाई छोटे गोली लगने से गंभीर रूप से घायल होकर गिर पड़ा।
घायल युवक को तत्काल अस्पताल ले जाया गया जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। लड़की के पिता नारायण सिंह की तहरीर पर दिबियापुर थाने में राजू समेत तीन अज्ञात लोगों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज किया गया है। नवागत पुलिस अधीक्षक अपर्णा गौतम ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिये टीमें गठित की गई है। आरोपियों को शीध्र गिरफ्तार किया जायेगा।
सं प्रदीप
वार्ता

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास