लखनऊ म्युनिसिपल बाॅण्ड जारी करने वाला उत्तर भारत का पहला जिला

 लखनऊ 01 दिसम्बर (वार्ता) उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुधवार को बाॅम्बे स्टाॅक एक्सचेंज में लखनऊ म्युनिसिपल बाॅण्ड की लिस्टिंग सेरेमनी में शामिल होंगे।

ज्ञातव्य है कि लखनऊ नगर निगम के 200 करोड़ रुपये के म्युनिसिपल बाॅण्ड की बाॅम्बे स्टाॅक एक्सचेंज में लिस्टिंग की जा रही है। उत्तर भारत में अब तक किसी नगरीय निकाय द्वारा म्युनिसिपल बाॅण्ड जारी करने वाला उत्तर प्रदेश पहला राज्य है। बाॅम्बे स्टाॅक एक्सचेंज में लखनऊ म्युनिसिपल बाॅण्ड की लिस्टिंग उत्तर प्रदेश में बदलती कार्यपद्धति तथा वित्तीय अनुशासन का द्योतक है। स्टाॅक एक्सचेंज में म्युनिसिपल बाॅण्ड के सूचीबद्ध हो जाने से जनता को बुनियादी सुविधाएं देने के लिए धन की कोई कमी नहीं होने पाएगी।
बाॅम्बे स्टाॅक एक्सचेंज में सूचीबद्ध होने से यह ट्रेडिंग के लिये उपभोक्ताओं के लिए उपलब्ध हो जाएगा। लखनऊ म्युनिसिपल बाॅण्ड में निवेशकों की रुचि के कारण 10 साल के लिए 8.5 प्रतिशत की अत्यन्त आकर्षक कूपन दर प्राप्त हुई। यह अब तक जारी म्युनिसिपल बाॅण्ड में द्वितीय न्यूनतम स्तर है। यह बाॅण्ड निवेशकों द्वारा साढ़े चार गुना अधिक सब्सक्राइब किया गया है।
प्रदीप
वार्ता

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास