दो साल में टोल टैक्स संग्रह से मुक्त हो जाएंगे टोल प्लाजा: गडकरी



 नयी दिल्ली 17 दिसंबर (वार्ता) सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने कहा है कि सरकार टोल संग्रह को आसान बनाने के लिए इसे जीपीएस प्रणाली से जोड़ रही है ताकि जाम की समस्या से निजात मिले और यात्रा को आसान बनाया जा सके।श्री गडकरी ने गुरुवार को यहां वाणिज्य उद्योग मंडल एसोचैम के एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि अगले दो साल में टोल प्लाजा पर शुल्क संग्रह को जीपीएस प्रणाली से जोड़ दिया जाएगा। इसके लिए जीपीएस तकनीकी को अपनाया जा रहा है जिसके तहत वाहन पर नज़र रहेगी और जैसे ही वाहन टोल प्लस क्षेत्र में आएगा तत्काल वाहन के मालिक के बैंक खाते से टोल शुल्क की राशि को काट दिया जाएग।उन्होंने कहा कि अगले दो साल में जैसे ही जीपीएस प्रणाली लागू होगी टोल प्लाजा को टोल कर संग्रह के दायित्व से मुक्त कर दिया जाएगा।उन्होंने कहा कि मार्च में देश में टोल संग्रह 34 हजार करोड़ रुपये के पार हो जाएगा और अगले पांच साल में टोल संग्रह जीपीएस तकनीकी के माध्यम से बढ़कर 134 हज़ार करोड़ तक पहुंच जाएगा।


अभिनव, यामिनी

वार्ता

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास