मेडिकल स्टोर की आड़ में फर्जी ई-टिकट बनाने वाले दलाल को इंटेलिजेंस टीम ने गिरफ्तार कर भेजा जेल
पवन गुप्ता
हरदोई, बालामऊ जंक्शन के अंतर्गत आरपीएफ इंटेलिजेंस मुरादाबाद व आरपीएफ बालामऊ की संयुक्त टीम ने एक बड़े टिकट दलाल वजाहत अली को गिरफ्तार किया है। आरोपी दर्जनों सॉफ्टवेयर के इस्तेमाल से काफी संख्या में फर्जी टिकट बना कर लोगों को बेचता था। दुनिया को दिखाने के लिए आरोपी मेडिकल स्टोर चलाता है। लेकिन इसकी आड़ में वह फर्जी टिकट बनाने का धंधा चला रहा था। जिसकी फर्जी ई-टिकट के व्यवसाय की सूचना पर इंटेलिजेंस आर०पी०एफ० मुरादाबाद व आर०पी०एफ० बालामऊ की टीम ने एक मेडिकल स्टोर संचालक को अवैध कारोबार में संलिप्त पाकर रेलवे एक्ट की धारा 143 के तहत मुकदमा पंजीकृत कर जेल भेज दिया।
बताते चलें कछौना कस्बे में ई-टिकट का व्यवसाय चुपचाप तरीके से धड़ल्ले से जनसेवा केंद्रों, जनरल स्टारों, मेडिकल स्टोरों पर संचालित हैं। लॉकडाउन के दौरान बड़े पैमाने पर प्रवासी अपने घरों को वापस आ गए थे। धीरे धीरे अनलॉक शुरू हो गया, लोग रोजगार के लिए फिर वापस दूसरे राज्यों को जाना शुरू कर दिया है। वर्तमान समय में कुछ ही ट्रेनें चल रही है। जिसमें आरक्षण के माध्यम से यात्रा कर सकते हैं। जिसका फायदा यह दलाल लोग बखूबी उठा रहे हैं। यह भोले भाले लोगों की फर्जी ई-टिकट के माध्यम से रुपया लेकर टिकट जारी कर देते हैं।
इसी तरह मुरादाबाद इंटेलिजेंस टीम को सूचना मिली। जिस पर इंटेलिजेंस आर०पी०एफ० मुरादाबाद व आर०पी०एफ० बालामऊ की संयुक्त टीम ने सूचना के स्थान पर छापा डाला। जिसमें एक उनवा सफीपुर उन्नाव में मेडिकल स्टोर संचालक वजाहत अली को दबोच लिया। जिसके पास मोबाइल सेट, आईडी बरामद हुई। यह व्यवसाय बड़े पैमाने पर फल फूल रहा है। जिसमें अभी कई बड़े-बड़े दलाल जानकारी में आए हैं। इस दौरान टीम में आर०पी०एफ० इंचार्ज महेंद्र कुमार सिंह, कांस्टेबल अजय कुमार, सी०आई०बी० टीम मुरादाबाद सुभाष यादव आदि अभियान में शामिल थे। इस कार्यवाई से फर्जी ई-टिकट जारी करने वाले लोगों में हड़कंप मच गया है।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें